
राजधानी रायपुर स्थित भाटागांव में बना नया बस स्टैंड जो कि पंडरी बस अड्डे से ज्यादा सुविधा है। लेकिन अब रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों का नए बस स्टैंड तक आने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि रायपुर रेलवे स्टेशन से भाटागाँव बस स्टैंड जाने के लिए सिटी बस नहीं चलती। ऑटो पंडरी बस अड्डे मात्र 20 रूपया लिया करते थे। अब शाम के समय भाटागाँव बस अड्डे तक जाने के लिए लोगों से 10 गुना अधिक किराया देना होगा।
हमारे संवाददाता आनन्द राणा ने जब यात्री बनकर ऑटो चालकों से बातचीत की तो उनका कहना था कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों के इंतजार में खड़े रहने पड़ता है। ऑटो चालक ने बताया अगर और भी सवारी मिले तो 50 रुपए प्रति लोग का होता है। नहीं तो ऑटो पूरा ऑटो बुक करना होगा जिसका कीमत 200 रुपए है।




