छत्तीसगढ़

गरियाबंद – लॉकडाउन के दौरान अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, राजिम पुलिस को मिली सफलता

राजिम पुलिस टीम की सक्रियता से अवैध शराब बेचने के फिराक में घूमने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस की सक्रियता के परिणाम स्वरूप अवैध तस्करी परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही हो रही है इसी तारतम्य में गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा हीरा शराब वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में एक बड़ी सफलता फिर मिली है।

मुखबिर से सूचना के अनुसार एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखा है जिसकि सूचना तस्दीक हेतु थाना राजिम के प्रधान आरक्षक 270 रवि लहरें हमराह स्टाफ मय पेट्रोलिंग वाहन के एवं गवाहों के साथ मुखबिर के बताए घटनास्थल महानदी घाट लक्ष्मण झूला के नीचे राजिम पहुंचकर एक व्यक्ति मटमैला रंग के थैला में कुछ अवैध सामग्री रखा था।

संदेह होने पर उससे पूछताछ करने पर अपना नाम लखनू धृतलहरे पिता बेदराम घृतलहरे उम्र 22 साल साकिन बकतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर का होना बताया जिसके कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 05.500 बल्क लीटर कीमती 1650 रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया आरोपी लखनू धृतलहरे पिता वेद राम उम्र 22 साल साकिन बकतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2 )आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण जमानती होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

आरोपी


नाम आरोपी लखनू धृतलहरें पिता बेदराम घृतलहरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम बकतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर

Related Articles

Back to top button