छत्तीसगढ़
गरियाबंद – सरपंच की फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण होने को लेकर महिला सरपंच ने सचिव की कालर पकड़ कर की जमकर धुनाई, वीडियो हुआ वायरल – cgtop36.com

गिरीश गुप्ता गरियाबंद:– जिले के कोपरा ग्राम पंचायत के सचिव जागेश्वर साहु को महिला सरपंच योगेश्वरी साहू के द्वारा कॉलर पकड़कर कर मारते हुवे वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पंचायत सचिव के द्वारा सरपंच का शील लगाकर फर्जी तरीके से राशि आहरण किये जाने से सरपंच के द्वारा सचिव की कॉलर पकड़कर पिटाई की गई।
हालांकि इस मामले को लेकर भूषण चंद्राकर थाना प्रभारी पाण्डुका से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी है।लेकिन दोनों पक्षों में किशी ने भी शिकायत दर्ज नही कराई है।
शिकायत प्राप्त होने पर कानूनी कार्यवाही की जावेंगी।




