गरियाबंद – राशन माफिया गैंग ने पत्रकार को बंधक बनाकर की मारपीट, पुलिस ने कर रही महज खानापूर्ति, सिर्फ दो के खिलाफ मामला दर्ज, मुख्यमंत्री तक हुई शिकायत

गिरिश गुप्ता मैनपुर:- मंगलवार को पत्रकार रविशंकर बघेल पर बड़ा हमला किया गया जिसमें बघेल ने भाग कर बचाई अपनी जान 10 से 15 लोगों ने जान से मारने की कोशिश में लग हुए थे जिसके बाद मुश्किल से उनकी जान बच पाई है। बता दें कि रविशंकर बघेल नान अधिकारी गरियाबंद में आरटीआई की आवेदन दे कर के मैनपुर आया उसके बाद पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालने के लिए जा रहे थे उसी समय 9:00 गरीब होरा ट्रांसपोर्ट की दो गाड़ी महिंद्रा शोरूम नूरी खान टायर के पास खड़ी थी।
वहां वह खबर बनाने के लिए गाड़ी की फोटो ले रहे थे तब उसी समय परिवहन चालक ने तत्काल अपने मुंशी आशीष को फोन किया उसके बाद आशीष ने छोटी गाड़ी पी कप में 10 से 15 लोगों को ले कर आया उसके बाद दो-तीन ट्रांसपोर्टरों की गाड़ी भी और पहुंच गई उसी दरमियान गाली गलौज कर मारने की धमकी दी गई और कहा कि आप बाल बच्चे वाले हो हमारा भी बाल बच्चा है आप खबर लगा दिए ऐसा कह कर मारपीट करने में उतारू हुए और मारपीट करने लगे जिससे बघेल के गर्दन में चोट लगी है।
बताया जा रहा है कि लोग काफी शराब पिए हुए थे और शराब को संवाददाता के मुंह में डाल भी रहे थे छिड़क रहे थे ताकि यह भी लगे कि पत्रकार शराब सेवन किया है और फंसा दिया जाए फिर पत्रकार की अच्छी कुटाई कर ले ऐसा इन लोगों की पहले से ही साजिश बनाकर के घात लगा कर के बैठे हुए थे।
ये लोग इलाके में चांवल परिवहन नहीं करते बल्कि दादागिरी एवं लूट चोरी करने में लगे हुए हैं। एक संतराम नेताम नामक ड्राइवर जो डाबा करेली धमतरी जिला के रहने वाला है उसी ने कहा कि तुम हमारी खबर छापे हो सेठ ने हमें नौकरी से निकालने की बात कह रहा है मैं तुझे गाड़ी में दबा दूंगा कह कर के धमकी दिया और जो आशीष के साथ 10-15 लोग आए थे उन लोगो ने भी हमला कर दीये।
इतना ही नही पत्रकार को लगातार धमकी दे रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे और जान से मारने की कोशिश भी की गई थी। आपको बता दें 1 अक्टूबर शुक्रवार थाना एवं एसडीएम कार्यालय मैनपुर के पास खबर मत छापना कहा वहीं पर उसके साथ हिमांशु रामटेके भी था। इस हमला में चांवल माफियाओं कि सभी लोग एकत्रित होकर किए जब मारपीट कर रहे थे तब बार-बार गुलाम गुलाम कह रहे थे। वहीं आशीष नाम का लड़का इस नाम को बार बार दोहरा था। पूरे मामले में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोशल मीडिया में शेयर कर दो रित कार्यवाही करने की मांग भी की है।

इलाके में एक पत्रकार को खबर लगाने पर इस तरह से हमला किया जा रहा है यह बड़ी दुर्भाग्य जनक बात है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार पत्रकारों को सुरक्षा देने का वादा घोषणा पत्र में किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है पत्रकारों पर बेतहाशा हमला किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि गरियाबंद जिला में उमेश राजपूत पत्रकार की भी हत्या हुई थी उसकी भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई अब पुनः मैनपुर में इस तरह की घटना सामने आई है जो पत्रकार पर जान से मारने की धमकी औ र हमला किया है। हमलावरों ने उसके बाद चल थाना में लिख कर देना आज से खबर मत छापना नहीं फोटो खींचना ऐसा लिखित में थाना में देना करके बोले और अपने साथ थाना ले आए।
इसके बाद 10 से 15 लोग थाना के आसपास इर्द-गिर्द थे जो सीसीटीवी में जरूर कैद हुआ होगा इन हमलावरों की टीम पूरी मैनपुर की सीसीटीवी कैमरा में आ गई है। यदि खंगाला जाए तो सारे हमलावरों की तस्वीर सामने आएगी और नामजद पता भी चल जाएगा। लेकिन दो लोगों पर ही कार्यवाही की गई है जो ट्रांसपोर्टरों की मुंशी आशीष एवं परिवहन चालक संतराम नेताम को आईपीसी धारा 294 323 506 427 34 के तहत कार्यवाही की गई है।
कहा जा रहा है कि हमलावर 10 – 15 की संख्या में थे उन पर कार्यवाही नहीं की गई हमलावरों की नाम सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर सामने आ जाएगी उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए वही जातिसूचक गाली भी गंदी गंदी दे रहे थे। इस तरह का बड़ा हमला मैनपुर में प्रथम बार हुआ है जो आज एक पत्रकार पर किया गया है कल और किसी पत्रकार पर भी ऐसा हमला कर सकते हैं।अब आगे देखना यह है कि पुलिस बाकी लोगो पर क्या कार्यवाही करती है।




