inh24देश विदेश

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए,कई राज्यों में स्कूलों को बंद किया, जानिए राज्यों की क्या स्तिथि है

School Closed Updates : देश में बढ़ते कोरोना के मामलों और ठंड के कहर के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई राज्यों में कोरोना के नए मामले हर दिन दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। कई राज्यों में अभी स्कूल बंद करने पर विचार जारी हैं। यहां जानें- आपके राज्य में क्या है स्कूलों की स्थिति-


दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए 28 दिसंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान लागू कर दिया। ग्रैप लागू होते ही दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद कर दिए गए हैं।

यूपी
सर्दी के कहर के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 8वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। एकेडमिक कैलेंडर के तहत 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कलों में पहली बार शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। इसके पहले अत्यधिक सर्दी पड़ने पर जिलाधिकारी के आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में छुट्टी की जाती थी। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे।

हरियाणा
हरियाणा के स्कूल और कॉलेज 2 जनवरी, 2022 से बंद कर दिए गए हैं। आधिकारिक आदेश में लिखा है, “स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटी, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय और प्रशिक्षण संस्थान (चाहे राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत सरकारी या निजी), आंगनवाड़ी केंद्र और शिशु गृह बंद रहेंगे।”

झारखंड
झारखंड में कोरना संक्रमण की स्थिति खतरनाक स्थिति तक पहुंचते जा रही है। इस हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य विभाग दोनों गंभीर हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कई विभागों से सुझाव मांगे हैं। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों ने 6वीं से 8वीं की ऑफलाइन क्लास स्थगित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने आपदा प्रबंधन को पत्र लिखकर राज्य में 15 जनवरी तक कई गतिविधियों पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है।

Related Articles

Back to top button