inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – धमतरी में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. खबर है की धमतरी जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव  मरीज मिले है धमतरी जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी थी, एक दिन में अधिकतम 8 केस ही सामने आए थे, बुधवार को रिकॉर्ड 10 मरीज सामने आए हैं। इधर स्वास्थ विभाग की टीम पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में दाखिला कराने की कार्यवाही के लिए रवाना हो गयी है।

READ ALSO,,गोधन न्याय योजना – आज पशुपालकों के खातों में होगा 1 करोड़ 65 लाख रूपए का भुगतान

सीएमएचओ डॉ डीके तुर्रे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झुरानवागांव में 4, सौराबांधा 1, भोथीपार में 2, रांवा 1, मगरलोड में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, इनमें ज्यादातर का सैम्पल प्राथमिक सम्पर्क के आधार पर लिया गया था। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 54 हो गयी है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग न्यूज़ – सुशांत सिंह राजपूत केस को केंद्र ने सीबीआई जांच की दी मंजूरी

Related Articles

Back to top button