गरियाबंद – अवैध निर्माण रोकने गए शासकीय अमले से दुर्व्यवहार और गाली गुफ्तार, मामला दर्ज 4 गिरफ्तार

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – जिला मुख्यालय गरियाबंद नगरपालिका क्षेत्र में शासकीय अमले से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पालिका अधिकारियों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर सिटी कोतवली ने मामले से जुड़े सभी चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला अवैध निर्माण से जुड़ा बताया जा रहा है। पालिका कर्मचारी सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती मंजुला मिश्रा ने सिटी कोतवली में मामले की शिकायत दर्ज करायी है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि सूचना मिलने पर वह वार्ड क्रमांक 9 पहुंची और स्थानीय निवासी मायाराम सिन्हा द्वारा अवैध चबूतरा निर्माण रोकने को कहा। इस दौरान पालिका का एक अन्य स्टाफ अजय ध्रुव भी उनके साथ मौके पर मौजूद था। मायाराम ने उनकी बात मानने की बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली गुफ्तार करना शुरू कर दिया।
सहायक निरीक्षक ने इसकी जानकारी तत्काल पालिका सीएमओ को दी। सीएमओ संध्या वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मायाराम को समझाने की कोशिश नही लेकिन उस पर इसका कोई असर नही हुआ। बल्कि उसके बावजूद भी वह गाली गुफ्तार करता रहा। बाद में जिसकी शिकायत सिटी कोतवली में दर्ज कराई गयी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मायाराम और उसके परिवार के 3 अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज चारो को गिरफ्तार कर लिया है।



