inh24छत्तीसगढ़

हत्या के मामले में बंद आदिवासी कैदी ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

कवर्धा के जिला जेल में हत्या मामले के एक आदिवासी विचाराधीन कैदी ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे जेल परिसर में हडकंप मच गया । बताया जा रहा है कि मृतक कैदी का नाम ज्ञानसिंह बैगा है जो नवंबर 2020 में हत्या के मामले में जिले के तरेगांव थाने से जेल दाखिल किया गया था जिसका मामला अभी न्यायालय में लंबित है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की दोपहर बाद अपने ही लूंगी से पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे अब कवर्धा के जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जेल में इस तरह से एक नौजवान कैदी द्वारा अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की खबर से प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है। घटना के बाद जेल प्रसाशन भी हतप्रभ है।

कैदी के परिवार वालों को सूचित कर दी गई हैं, जेल अधीक्षक के अनुसार मृतक कैदी के परिवार वालों के आने के बाद पंचनामा और आगे की कार्रवाही की जावेगी। कैदी का जेल में आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे, फिलहाल अभी कुछ पता नही चल पाया है। मौके पर कवर्धा एसडीएम की टीम सहित पुलिस अमला पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज ही जेल के संदर्शक सदस्यों द्वारा जेल का औचक निरीक्षण किया गया था उसके बाद यह घटना सामने आई है।

https://youtu.be/28k7wSLp_hU
8

Related Articles

Back to top button