गरियाबंद – सीनापाली में खाना बनाते समय घर में लगी आग, सामन जल कर राख – cgtop36.com

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – देवभोग थाना क्षेत्र ग्राम सिनापाली में जयराम नागेश के घर सूबह खाना बनाते बक्त आग लग गई है. परिवार के महिला सदस्य लकड़ी के चूल्हे से भोजन बना रहे थे. सिलेंडर भी मौजूद था पर महंगाई के कारण 8 सदस्यी किसान परिवार लकड़ी के चूल्हे से भोजन तैयार कर रहा था. तभी आग ने घर के कवेलू को अपने चपेट में ले लिया।
इस मामले में सरपंच पति सुधीर ने बताया की जयराम के घर में आग लग गई जुड़े मोहल्ले में 50 से भी ज्यादा कच्चे मकान है. आग पर फिलहाल काबु पा लिया गया है. इलाके में कोई फायर ब्रिगेड नहीं होने से आग बुझाने में भरी दिक्कतों सामना करना पड़ा है. जैसे ही आग लगने की खबर लगते ही लोग अपने अपने घरों से बाल्टी में पानी भर-भर कर पहुंच गए. जिससे जैसा बना आग में पानी डालना शुरू कर दिया.और आग को बुझाया गया। गांव वालो ने मिल कर भरपूर सहयोग किया।



