गरियाबंद जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित, प्रशासन के सामने नई चुनौती
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, अब जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के संक्रमित होने की खबर सामने आई है, देर रात पुष्टि होने के बाद अब सुबह मरीज को रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है।
मिली सूचना के मुताबिक जिले में लैब टेक्नीशियन संक्रमित हुआ है, इसकी जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है, जिला प्रशासन मरीज को रायपुर रिफर करने और जिला अस्पताल को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी में जुट गया है।
आपको बता दें कि जिला अस्पताल को कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद मरीजों का इलाज भी प्रभावित होना लाजमी है ऐसे में जिला प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा हैं जिससे वहां आने वाले मरीजों को कोई परेशानी ना हो, साथ ही संक्रमित हुए लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।



