छत्तीसगढ़

गरियाबंद – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे अखिल भारतीय गोंड समाज महाअधिवेशन में आज – cgtop36.com


गिरिश गुप्ता छुरा – गरियाबंद जिले के छुरा तहसील मुख्यालय से लगे हुये ग्राम बोडराबाधा में अखिल भारतीय गोंड समाज केन्द्रीय समिति विन्द्रानवागंढ राज गरियाबंद के तत्वाधान में समाजिक महाअधिवेशन का प्रथम दिवस सोलह अप्रैल को प्रारंभ होगा जिसमें समाजिक बंधुओं एंव समाजिक पदाधिकारियों द्वारा समाजिक क्रियाकलापों पर चर्चा एंव संबोधन होगा! द्वितीय दिवस सत्रह अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होगें!

कार्यक्रम के अध्यक्षता संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी एंव विशिष्ट अतिथि क्रमशः पूर्व विधायक ओंकार शाह, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री डा प्रेमसाय टेकाम , संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी , विधायक अनुप नाग, प्रथम पंचायत मंत्री विधायक राजिम अमितेश शुक्ल, हेमसिग नेगी, लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा, आर एन ध्रुव सहित अन्य समाजिक पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहेगें! मुख्यमंत्री के रुप में भूपेश बघेल का छुरा आदिवासी क्षेत्र में प्रथम बार आगमन हो रहा है! शासकीय अमला द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की तैय्यारी किया जा रहा है!



Related Articles

Back to top button