छत्तीसगढ़

गरियाबंद – ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, हादसे में बाईक सवार दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत, अमलीपदर पुलिस मौके पर – cgtop36.com


गरियाबंद। अमलीपदर क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर 3 बजे के आसपास हुआ है। जयलाल नागेश और बहादुर निषाद अपने गांव डाबड़ीगुड़ा से बाइक पर सवार होकर अमलीपदर के लिए निकले थे। गांव से महज कुछ दूरी पर ही सड़क हादसे का शिकार हो गए.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोनों सामने से आ रहे टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर दिए।
वही घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर जब्त कर चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Related Articles

Back to top button