गरियाबंद – मजदूरों को काम कम और पैसा अधिक का लालच देकर दीगर प्रांत ले जाने वाला तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद – मामला थाना मैनपुर के ग्राम कुल्हाड़ी घाट का है आवेदक प्रेमलाल ध्रुव पिता बसंत ध्रुव उम्र 45 साल शाकिन जरगांव थाना छुरा वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी घाट थाना मैनपुर जिला गरियाबंद द्वारा 01,02,2019 को थाना में आकर लिखित आवेदन पेश किया की आरोपी गण रहमान पिता गुलाब मोहम्मद उम्र 40 साल थाना बोडेन जिला नुआ पड़ा उड़ीसा चमरू बनवासी उर्फ डमरु पिता उपासू बनवासी उम्र 35 साल बैजलपुर पहरीपारा थाना सीना पाली जिला नुआपड़ा उड़ीसा के द्वारा कुल्हाड़ी घाट के आश्रित ग्रामों के 143 व्यक्तियों को काम कम और अधिक पैसा का लालच देकर बहला-फुसलाकर जिगर प्रांत ले गया था.
आवेदन जांच पर से थाना मैनपुर अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 370 (3),34 भा द वि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय जरूर के नेतृत्व में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम एवं स्टॉप के ग्राम बैजलपुर पहरीपारा थाना सीना पाली जिला नुआपड़ा उड़ीसा घेराबंदी कर आरोपी चमरू बनवासी पिता उपासु बनवासी उम्र 35 साल को पकड़ा गया .
जिसे पुलिस अभिरक्षा मैं लेकर पूछताछ करने पर प्रकरण के पूर्व गिरफ्तार आरोपी रहमान मो के साथ एक राय होकर ग्राम कुल्हाड़ी घाट के 143 मजदूरों को काम कम और अधिक पैसा का लालच देकर दीगर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव सहयोगी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम प्रधान आरक्षक दिलीप सिन्हा आरक्षक चंद्रशेखर ध्रुव आरक्षक मिथिलेश नागेश आरक्षक विक्रम साहू कपूरचंद नेताम नरेश निषाद की सराहनीय भूमिका रही




