छत्तीसगढ़जरा हटके

लड़कियों के दो गुटों में हुई गैंगवार, जमकर खींचे एक -दूसरे के बाल, मुक्कों की भी हुई बरसात, देखें वीडियो…

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में लड़कियों के गैंगवार का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़कियों के दो गुट के बीच बीती रात विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लड़कियों ने एक दूसरे के बाल खींचकर हाथ मुक्को से जमकर पिटाई कर दी।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रियर व्यू में गुरुवार की रात घूमने आई लड़कियों का दो गुट आपस में भिड़ गया। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लड़कियों का ग्रुप एक दूसरे के बाल खींच कर पीटने लगी। इस बीच उनके बीच जमकर हाथ-मुक्के भी चले।

देखें वीडियो…

मारपीट के चलते सड़क पर राह चलने वाले लोगों की भीड़ लग गई। दोनों पक्ष की लड़कियों को चोट भी आई है। राहगीर तमाशा बिन बनकर देखते रहे पर उन्होंने मारपीट शांत कराने की कोशिश नहीं की। उल्टे वीडियो बनाते रहें। विवाद शांत ना होता देख लड़कियों के परिचित साथी दोनो पक्षों की लड़कियों को अलग करवाए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लड़कियां किस बात के लिए भिड़ी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। दोनों पक्षों ने घटना की शिकायत अब तक थाने में दर्ज नहीं करवाई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी का कहना है कि किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है पर वायरल वीडियो के आधार पर लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button