पेट्रोल के दाम में आज भी तेजी आयी है। पेट्रोल के दाम लगातार पांचवे दिन भी बढे हैं वहीं डीजल की कीमत लगातार 24वें दिन स्थिर रही। पेट्रोल के दाम आज सोमवार को 13 से 16 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 24 अगस्त 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 81.62 73.56
मुंबई 88.28 80.11
कोलकाता 83.13 77.06
चेन्नै 84.64 78.86
नोएडा 82.01 73.87
लखनऊ 81.91 73.77
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।




