CGNews – इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, शादी का प्रलोभन देकर दसवीं की छात्रा से बनाया शारीरिक संबंध, चार दिन रखा अपने पास फिर भागा युवक

इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर विवाह का प्रलोभन देकर चार दिन तक दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को नवा रायपुर की राखी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है।
राखी पुलिस ने जानकारी दी है कि नाबालिग छात्रा के साथ बिहार के रहने वाले आरोपित ने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की।वह रायपुर में आकर पीड़िता से मिला और फिर बरगलाकर उसे अपने साथ से लगभग 42 किलोमीटर दूर तिल्दा ले गया। वहां आरोपित ने पीड़िता को 4 दिनों तक साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा।
चार दिनों के बाद आरोपित नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह वापिस अपने घर लौटी और अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी । पीड़िता के परिजनों ने राखी थाना में मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण, पाक्सो और दुष्कर्म की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।




