छत्तीसगढ़

रायपुर से चार खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, धारा 147,153,505 के तहत की गई गिरफ्तारी


रायपुर।देश में देश विरोधी खालिस्तानी समर्थको की हरकते बढ़ते जा रही है। पंजाब में अमृतपाल पर कार्यवाही किये जाने के बाद से उनके समर्थक देशभर में यहाँ वह रैलिया और नारे बाजी करते नजर आ रहे है। हाल ही में रायपुर से मिली खबर के अनुसार रायपुर पुलिस ने चार खालिस्तान समर्थकों को गिरफ़्तार किया है जिनके नाम हरप्रीत सिंह, दिलेर सिंह, मनिन्दर सिंह, हरविंदर सिंह है। चारों की धारा 147,153,505 के तहत गिरफ्तारी की गई है। बता दें बीते दिन बुधवार को यहां पंजाब में अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई किए जाने के विरुद्ध खालिस्तान समर्थकों ने रैली निकालकर देश विरोधी नारेबाजी की थी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई थी। खाालिस्तान समर्थक इन सिखों ने तेलीबांधा गुरुद्वारा से रैली निकालकर पंचशील नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।

Read also – CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांपी धरती, सरगुजा संभाग में महसूस हुए भूकंप के झटके …

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में देश विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस सख्त संदेश के बाद पुलिस हरकत में आई। बता दें की छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को रायपुर में खालिस्तान समर्थक रैली का मुद्दा गूंजा था। शून्यकाल में विधायक अजय चंद्राकर ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में रैली निकालने का मुद्दा उठाया। विधायक चंद्राकर ने इसे लेकर सरकार से जवाब मांगा और मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी । देशद्रोही खालिस्तान समर्थको का राजधानी रायपुर में सक्रिय होने का आरोप लगाया। प्रदेश में अराजक घटनाओं का बढ़ाने और पुलिस के द्वारा संज्ञान नहीं लेने का आरोप भी लगाया था।

रायपुर पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाइट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया। जहा इस चार खालिस्तानी समर्थको एवं अन्य खालिस्तानी समर्थको द्वारा रैली निकाली गई थी। उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। बता दे रैली में शामिल लोगों को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने नोटिस जारी कर गुरुवार की सुबह 11 बजे तक जवाब देने के लिए निर्देशित किया है।

Read also – अमित शाह के बस्तर दौरे पर कांग्रेस ने पूछा सवाल आखिर 15 सालों तक बस्तर को क्यों उपेक्षित रखा गया ?

राजधानी रायपुर के श्यामनगर तेलीबांधा निवासी दिलेर सिंह रंधावा समेत सिख समाज के 50-60 लोगों द्वारा तेलीबांधा गुरुद्वारा से पंचशील नगर तक बिना किसी अनुमति के बुधवार की शाम रैली निकाली गई थी। पंजाब में अमृतपाल सिंह के विरुद्ध हो रही कार्रवाई के विरोध में बिना किसी पूर्व सूचना के राजधानी में रैली निकाली गई थी। समुदाय के लोगों ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के सामने पुतला दहन कर नारेबाजी भी की थी।



Related Articles

Back to top button