inh24दिल्लीदेश विदेश

बिग ब्रेकिंग – इस दिवाली ना जलाएं पटाखे, त्यौहार से पहले मुख्यमंत्री की जनता से अपील

दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से पिछली बार की तरह इस दिवाली भी पटाखे न जलाने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा कि पिछले साल कनॉट प्लेस के अंदर सारे दिल्ली वालों ने मिलकर दिवाली मनाई थी. इस बार भी हम सब लोग मिलकर दिवाली मनाएंगे और पटाखे नहीं जलाएंगे. इस बार हमने दिवाली के लिए आप लोगों के लिए अलग इंतजाम किए हैं. आप अगर पटाखे जलाएंगे तो अपने बच्चों और परिवार की जिंदगी के साथ आप खेल रहे हैं।

read also..इस दिवाली इस राज्य में नहीं फोड़े जाएंगे पटाखे, प्रदेश सरकार ने इसलिए उठाया ऐसा कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार दीपावली के दिन लक्ष्मीपूजन का शुभ मुहुर्त शाम 7.39 बजे है. उन्होंने कहा कि 14 तारीख को शाम 7.39 बजे हम फिर से कनॉट प्लेस में जुटेंगे. वहां एक जगह लक्ष्मी पूजन करेंगे. कुछ टीवी चैनल इसका सीधा प्रसारण करेंगे. केजरीवाल ने कहा, ‘पंडितजी मंत्रोच्चार करेंगे और आप लोग अपने-अपने घरों में लक्ष्मी पूजन करेंगे. जब दो करोड़ दिल्लीवासी एक साथ लक्ष्मीपूजन करेंगे तो अलग ही नजारा होगा.’

Related Articles

Back to top button