छत्तीसगढ़
महिला से अशोभनीय व्यवहार करने पर नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर शव को गाँव में फेका

कांकेर। कांकेर के थाना कोयलीबेडा क्षेत्र के गाँव केसोकोडी के पास नक्सल वर्दी में एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मानु दुग्गा भरंडा नारायणपुर का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला से अशोभनीय व्यवहार करने वाले अपने ही साथी को नक्सलियों के जन अदालत ने मौत की सजा सुनाई। नक्सलियों ने मृतक नक्सल मानु दुग्गा की शव के पास एक पर्चा भी बरामद हुआ है।
read also- नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल
जिस संगठन में महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार का कारण बताते हुए हत्या करना बताया गया है। जिसके बाद नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर शव को गाँव के पास फ़ेक दिया है। मृतक नक्सल मानु दुग्गा विगत काफ़ी सालों से नक्सल संगठन PLGA Platoon No 17 में काम कर रहा था और वर्तमान में किसकोड़ो एरिया समिति सदस्य का था। कोइलीबेड़ा थाना क्षेत्र का मामला है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।




