
एंटरटेनमेंट। अपकमिंग फिल्म पनघट का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही जाह्नवी कपूर के भूतिया लुक की चर्चाएं चारों ओर हैं। इस बीच जानवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पहले गाने का पोस्टर शेयर कर इसके रिलीज डेट की भी जानकारी ऑफिशियल कर दी है।
READ ALSO..झूठे वादे कर विवाहित महिला के साथ बनाये अवैध सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार
जाह्नवी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक गाने का नाम 'पनघट' (Panghat) है। आपको याद हो अगर तो ट्रेलर के आखिर में भी इस गाने की धुन सुनाई पड़ती है। ऐसे में जाहिर है यह फिल्म का टाइटल ट्रैक होगा, जो आने वाले सोमवार यानी की 22 तारीख को रिलीज होने वाला है।
दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे और यह फिल्म 11 मार्च को पर्दे पर आएगी। फिलहाल तो जाह्नवी कपूर ने ‘पनघट’ गाने का पोस्टर शेयर करके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

वहीं फिल्म का ट्रेलर ‘स्त्री’ से मिलता-जुलता है जिसमें राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।



