छत्तीसगढ़

गरियाबंद:- नव पदस्थ कलेक्टर नम्रता गांधी ने किया मीडिया से चर्चा, जाने कलेक्टर की क्या है जिले में प्राथमिकता

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- जिले की नवपदस्थ कलेक्टर नम्रता गांधी ने पदभार संभालने के एक दिन बाद आज पत्रकारों से चर्चा की है . इस दौरान उन्होंने अपना विजन और जिले में विकास की संभावनाओं को साझा किया है . नम्रता गांधी ने कहा कि जिले में पहले से जो योजनाएं संचालित है उन्हें बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा .

पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य

कलेक्टर नम्रता गांधी ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना है।क्योकि कोरोना के सेकेंड वेब के बाद तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार किया जाएगा । जिससे आमजन का आसानी से बेहतर से बेहतर उपचार हो सके।


दूसरी प्राथमिकता शिक्षा
जिलेवासियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आज इस मुकाम पर हूँ तो सिर्फ शिक्षा की बदौलत , मैं शिक्षा का महत्व बखूबी जानती हूं,बेहतर शिक्षा जब लोगो को मिलेगी तो स्वरोजगार भी बढ़ेगा।

तीसरी प्राथमिकता के लिए स्वरोजगार
स्वरोज़गार, क्षेत्र में स्वरोजगार की अनंत संभवानाए है इसके अलावा सरकार की गौधन न्याय योजना , नरुवा , गरुवा , घुरूवा और बाड़ी , धान खरीदी जैसी जन हितैषी योजनाओं को भी प्राथमिकता से लागू किया जाएगया।

कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि जिले में विकास की अपार संभावनाएं मौजूद है . जनता के विकास के लिए जो भी बेहतर होगा जरूर किया जाएगा . उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी . मीडिया और आम जनता से जनहित से जुड़े जो भी सुझाव आएंगे उनपर आवश्यक गौर किया जाएगा . उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने ज्वाइनिंग ली है . जल्द ही जिले की वस्तुस्थिति को समझकर रूपरेखा तैयार की जाएगी ।

नम्रता गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता की सुविधा के लिए प्रति सोमवार जनदर्शन आयोजित किया जाएगा . टीएल बैठक भी मंगलवार के स्थान पर सोमवार रखी जाएगी . मंगलवार और बुधवार को मिलने का समय होगा .

Related Articles

Back to top button