छत्तीसगढ़

पुलिस ने 10 लाख से अधिक का गांजा किया जब्त, 2 तस्कर हुए गिरफ्तार… |


धमतरी. जिले की बोराई पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ओडिशा बार्डर चेक पॉइंट में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है.

तस्करों के पास 53 किलो गांजा के साथ दो आरोपी अरेस्ट हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

read more- CG Breaking: IED की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर…

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से 10 लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया है. आरोपियों के कब्जे से कार, मोबाइल, नगदी समेत जब्त सामानों की कीमत 11 लाख 10 हजार रुपए है.

पकड़े गए दोनों आरोपी तोषन विश्कर्मा और विजय विश्कर्मा एमपी के रहने वाले हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट तहत कार्रवाई की गई है.



Related Articles

Back to top button