छत्तीसगढ़

फर्नीचर शोरूम के सामने लगी ट्रांसफार्मर में ओवरलोड की वजह से लगी आग


बिलासपुर। जिले में बुधवार की शाम व्यापार विहार मुख्य मार्ग में ट्रांसफार्मर में ओवरलोड की वजह से तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग व्यापार विहार मुख्य मार्ग स्थित फर्नीचर शोरूम के सामने लगी ट्रांसफार्मर में लगी। ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटों ने फर्नीचर शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। वहां लगे बिजली बोर्ड और फर्नीचर के कुछ सामान आग की चपेट में आ गए।



read also- तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया ट्रेलर में तोड़फोड़

आग की वजह से इलाके में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कर फायर ब्रिगेड व छोटे सिलेंडर से शोरूम कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मालूम हो कि पूरा शहर इन दिनों बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से त्रस्त हो चुका है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मेंटेनेंस के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आ रहे हैं। जिन पर ना किसी जनप्रतिनिधि का दबाव है न किसी आला अधिकारी भय है।



Related Articles

Back to top button