छत्तीसगढ़
रायपुर पार्षद विश्वदिनी पांडे के खिलाफ हुई FIR, सोशल मीडिया में तब्लीगी जमात पर टिप्पणी का मामला
रायपुर में भाजपा नेत्री व पार्षद विश्वदिनी पांडे की खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने गंभीर आरोपो में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने फेसबुक पर तबलीगी जमात के खिलाफ टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया है ।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुशांतो बैनर्जी ने बताया कि भाजपा नेत्री पर 4,5 व 7 अप्रैल को अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए वकील शाहिद सिद्दीकी ने शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया जा रहा है कि पार्षद के खिलाफ कोरोना महामारी के दौरान झूठे तथ्य और अफवाहों को प्रसारित करने,धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए IPC की धारा 153 ए, 295 ए, 505 (2) व 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना मे लिया गया है।




