छत्तीसगढ़

बाजार की गुमटियों में लगी भीषण आग, 100 गुमटियां जलकर खाक |


बिलासपुर। रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार की गुमटियों में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से 100 गुमटियां जलकर खाक हो गई है। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।



read also- गरियाबंद- 12 नग सांभर का सिंग एवं दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन का शिकार कर फरार 12 आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



Related Articles

Back to top button