छत्तीसगढ़

COVID केयर सेंटर में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सप्लाई हुआ बाधित

जशपुर जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से बड़ी खबर आ रही है। यहां ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में आग लगने से अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई।

हांलाकि किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।बता दे की स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम गनपत नायक ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में अचानक धुंवा उठा और आग लग गई।

यह सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। कोविड केयर सेंटर में फिलहाल 51 मरीज भर्ती हैं जिसमें लगभग 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं आपातकालीन व्यवस्था कर ऑक्सीजन प्लांट से यूनिट से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। फिलहाल कंट्रोल पैनल को दुरुस्त करने में व्यवस्था में प्रशासन लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button