छत्तीसगढ़

केपीएस स्कूल के एक जूनियर छात्र और सीनियर छात्र के बीच बस सीट को लेकर जमकर मारपीट


रायपुर। रायपुर के केपीएस स्कूल डूंडा के एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर छात्र के खिलाफ बस में सीट पर बैठने के विवाद पर जमकर मारपीट कर दी। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने और डंडे से सिर फोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आजाद चौक थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना गुरुवार दोपहर की है।पुलिस के मुताबिक मुकुट नगर निवासी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने 12वीं के सीनियर छात्र के खिलाफ मारपीट करने एफआइआर दर्ज करवाई है। जूनियर छात्र ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह स्कूल बस से अपने घर आ रहा था।

read also- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को किया संबोधित, देखे वीडियो

इसी दौरान उसका सीनियर छात्र सीट पर बैठने को लेकर विवाद करने लगा। उसका सीनियर बूढ़ातालाब के पास बस से उतर गया। इसके बाद अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ वह बस का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचा। जैसे ही बस से उतरा, सीनियर छात्र और उसके दोस्तों ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट करते हुए डंडे से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



Related Articles

Back to top button