छत्तीसगढ़
फैक्ट्री में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची
रायपुर के टिम्बर फैक्ट्री में अचानक आग की खबर आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। मिलीं जानकारी के अनुसार खमतराई चर्च के पास स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ भयावह, छग में आज कोरोना के ताबड़तोड़ 10,310 नए मरीज, रायपुर से 3302 मरीज, 53 लोगो की हुई मौत
धुआ उठता हुआ देख लोगों ने इसकी जानकारी दमकल को दी। वहीं फायर बिग्रेड के आने तक आग विकराल हो गया था। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।




