छत्तीसगढ़ में किसानों की हो जाएगी बल्ले बल्ले, कल मिलेगा दो साल का धान बोनस

दिल्ली दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने आज किसानो के लिए बड़े फैसले की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि कल मोदी की गारंटी का एक और वादा पूरा होने जा रहा है। कल 12 लाख किसानों के खाते में दो साल का बकाया बोनस आएगा। इसके साथ ही उनके द्वारा और भी घोषणाएं की गई हैं।
सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि दिल्ली दौरे में उन्होंने कई दिग्गज राष्ट्रीय और केंद्रीय नेताओं का आशीर्वाद लिया है। छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे। विकास के लिए संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। अब समृद्ध, खुशहाल और भय मुक्त छत्तीसगढ़ बनेगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल मोदी की गारंटी का एक और वादा पूरा होगा। कल 12 लाख किसानों के खाते में दो साल का बकाया बोनस आएगा। उनका कहना है कि नक्सलवाद के मामले में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि नक्सलवाद जल्द खत्म होगा।



