राजनांदगांव – कोरोना संक्रमण के चलते 11 माह बाद 10 बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा शुरू

आशीष शर्मा – राजनांदगांव शहर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के 10 बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षा गुरुवार से शुरु की गई इस अवसर पर विज्ञान संकाय की 201 छात्राओ ने प्रायोगिक परीक्षा दिलाई ।
कोरोना संक्रमण के चलते 11 माह बाद दसवी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा गुरुवार से शुरु हो गई है राजनांदगांव शहर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला केन्द्र मे 10 वी बोर्ड की 102 छात्राओ ने विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षा दिलाई। प्रायोगिक परीक्षा दो पालीयो मे की गई है ।
प्रथम पाली सुबह 10 बजे से ली गई वही दूसरी पाली 11 बजे से शुरु की गई इस प्रायोगिक परीक्षा मे 201 बच्चे शामिल हुए महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला की प्राचार्या ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की शुरुआत गुरुवार से की गई है परीक्षा के लिए सोसल डिस्टेन्स पालन किया गया और बच्चो को मास्क वितरण कर प्रायोगिक परीक्षा के लिए केन्द्र मे प्रवेश दिया गया है ।
राज्य शासन ने 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच प्रायोगिक परीक्षा समपन्न कराने का निर्देश सभी स्कूलो को जारी किया है ।इसी तरह छग माध्यमिक शिक्षा मंडल व्दारा जारी निर्देश मे शालाओ को हि परीक्षा समपन्न कराने के साथ हि आंतरिक परीक्षक तय करना होगा साथ हि परीक्षा केलिए बीते साल की शेष उत्तर पुस्तिकाओ का ईस्तेमाल करने के निर्देश दिये गये है ।




