छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 24 फरवरी को परीक्षा

बलौदाबाजार – जवाहर नवोदय विद्यालय लवन की कक्षा नवमीं में दाखिला के लिए 24 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार सहित भाटापारा, कसडोल एवं लवन में 7 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। बलौदाबाजार के पण्डित चक्रपाणि स्कूल, एलपी तिवारी हाई स्कूल और आर.केजी स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

भाटापारा के शिवलाल मेहता स्कूल एवं बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, कसडोल के गुरू घासीदास हायर सेकेण्डरी स्कूल और लवन के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रवेश परीक्षा होगी। स्कूल के प्राचार्य श्री डी.गिरी ने बताया कि लेटरल एन्ट्री योजना के तहत नवमीं कक्षा में फिलहाल 13 सीटें खाली हैं। इसके लिए पूरे जिले से 2 हजार 500 विद्यार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। परीक्षा के लिये जारी प्रवेश पत्र का 10 फरवरी से डाऊनलोड शुरू हो चुका है।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दो प्रतियों में डाऊनलोड करें क्योंकि एक प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा कर ली जायेगी। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में अपने साथ सेनेटाईजर, पानी की बोतल जैसी अन्य सामग्री साथ लेकर आयें। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोविड प्रोटोकाॅल के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
पटे

Related Articles

Back to top button