पूर्व सीएम की हालात चिंताजनक, डॉक्टरों ने लिया यह अहम फैसला
पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर राजधानी के निजी हॉस्पिटल श्री नारायणा हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अभी अजीत जोगी की स्थिति हिमो डायनामिकली स्थिर है।
बता दें कि वे पहले दिन से कोमा में चल रहे है. और वेंटिलेटर के माध्यम से सांस ले रहे है. डॉक्टरों द्वारा उनके मष्तिष्क को जागृत करने के लिए विभिन्न तकनीके अपनायी जा रही है. लेकिन अभी तक उनके मष्तिष्क से कोई सकारात्मक अर्थपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है.
आपको बता दें कि कल दिनांक 20 मई 2020 को श्री नारायणा हॉस्पिटल के चीफ इंटेनसिविस्ट डॉ पंकज ओभर न्यूरो लॉजिस्ट डॉ छत्रपाल सिंह साहू, अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी ने कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल हैदराबाद के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संदीप नयनी से अजीत जोगी के मष्तिष्क के ईलाज के संबंध में विस्तार से चर्चा की है।
बताया गया है कि अभी तक अजीत जोगी की सभी इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट भी डॉ नयनी के संज्ञान में लाई गई है एवं विस्तृत चर्चा उपरांत सभी डॉक्टर इस बात से सहमत रहे कि वर्तमान में चल रही अजीत जोगी की इलाज प्रक्रिया को ही अभी आगे जारी रखा जाए और उनकी सतत निगरानी की जाए.
गौरतलब है कि अजीत जोगी की स्थिर हिमो डायनामिकली स्थिति देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब प्रतिदिन जोगी का एक मेडिकल बुलेटिन जारी करने का निर्णय लिया गया है।





