आईपीएल 2020 के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए।
दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के भी निकले। इसके अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी 41 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली।
ऋषभ पंत ने 17 गेंदों में 38 और शिखर धवन ने 16 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 29 रन देकर दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। रसेल के अलावा वरुम चक्रवर्ती और कमलेश नागरकोटी ने एक-एक विकेट हासिल किए।



