दंतैल हाथी ने मचाया कोहराम, दो दिन में छह घरों को तोड़ा… |

Elephant Attack: कांसाबेल जिले में एक बार फिर हाथी का कहर देखने को मिल रहा है, दल से बिछड़ा हाथी लगातार कोहराम मचा रहा है, बीते तो दिनों में छह घरों को तोड़ा वहीं घर में सो रहे वृद्ध महिला सहित अन्य लोग बाल – बाल बच गए। शुक्रवार की बीती रात को दंतैल हाथी ने सबसे पहले जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बरजोर में जा घुसा वहां निर्मला बेग के घर को निशाना बनाया इसके बाद फरसाजुड़वाइन में तीन घरों को नुकसान पहुचाया।
Elephant Attack: दंतैल हाथी रात करीबन 2 बजे बिहाबाल गांव में आ धमके यहां जगत राम पिता गणेश के घर को निशाना बनाया डर से रात में भागे घर के लोग, घर में सो रहे वृद्ध महिला एवं अन्य लोगों ने घर तोड़ने की आवाज सुनकर किसी तरह भाग निकलने में कामयाब हो गए। घर के दीवाल को तोड़कर घर में रखे अनाज को चट कर गया,मकान का दीवाल तोड़ने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदड़ने में सफल रहे।
READ MORE- CG ACCIDENT: वन विभाग की तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने महिला को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत…
Elephant Attack: सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के रेंजर प्रभावती चौहान के साथ टीम पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रही है। रतजग्गा करने को मजबूर ग्रामीण जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों में 6 घरों को तोड़ा,वही ग्रामीण हाथी की कहर से बचने के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं, बीते दो दिनों में सबसे पहले कांसाबेल वन परिक्षेत्र के टांगरगांव में एक घर को निशाना बनाया,बरजोर में एक मकान, फरसाजुड़वाईंन में तीन घरों को तोड़ा एवं बिहाबाल में एक घर को तोड़ा है।
Elephant Attack: इधर वन विभाग की टीम इस हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रेंजर प्रभावती चौहान के साथ घटना स्थल पहुंची वन विभाग की टीम ने नुकसान हुए मकान का मुआवजा के प्रकरण दर्ज किए। साथ ही हाथियों से सावधानियां बरतने के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की जा रही है।




