छत्तीसगढ़

जुलाई महीने से राजधानी की सड़को पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, नगर निगम ने निकाला 10 बसों को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपए का टेंडर


जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी राजधानी की सड़कों पर। लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम ने राजधानी की सड़को पर इलेक्ट्रिक बसें चलने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। बताया जा रहा है जुलाई से ई-बस दौड़नी शुरू हो जाएंगी। नगर निगम ने अभी 10 बसों के खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला है। नगर निगम की मानें तो जून के पहले सप्ताह में बसों की खरीदी हो जाएगी। इसके बाद बसों के संचालन के लिए टेंडर निकला जाएगा। 21 दिन में यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। संचालन के लिए जो कंपनी चयनित होगी उसे ही चार्जिंग स्टेशन के मेंटेनेंस का जिम्मा भी दिया जा सकता है। संचालन करने वाली कंपनी कमाई की एक निर्धारित राशि नगर निगम को देगी।

read also – CGNEWS – गांव में घुसा भालू, भागता हुआ गिरा कुवें में, फिर…..

अफसरों के अनुसार अभी 30 बसें हैं, जो पेट्रोल-डीजल चल रही हैं। एक बस को संचालित करने में हर महीने 1.5 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि राजस्व मात्र 5 हजार रुपए ही प्राप्त हो रहा है। ऐसे में नगर निगम को बस संचालन के लिए हर माह 44 लाख रुपए अपने बजट से देना पड़ रहा है।

इलेक्ट्रिक बसों के दो रूट इस तरह है-

1 स्टेशन से कचहरी, इंटर बस टर्मिनल, पचपेड़ी नाका होते एयरपोर्ट तक

2 रेलवे स्टेशन से कचहरी चौक, टाटीबंध हाेते हुए कुम्हारी तक



Related Articles

Back to top button