छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना वैक्सीनेशन के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां वैक्सीनेशन के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरोना का टीका लगने के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

read also..बलौदाबाजार – शराब के लिए नहीं थे पैसे तो सीमेंट प्लांट रसेडा गेट पर लूटा ट्रक, दो आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने कोरोना के साइड इफेक्ट से इनकार किया। महिला की मौत पर डॉक्टरों ने कहा कि बुजुर्ग महिला की मौत बीमारी से हुई है। ‘वैक्सीनेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं’ है। बुजुर्ग महिला को पहले से सांस लेने में तकलीफ थी।

read also..छत्तीसगढ़ – डायल 112 में फ़ोन करके बोलता था अश्लील अपशब्द, काल ट्रैकरों को परेशान करने वाला ऐसे किया गया गिरफ्तार

बीमारी का 21 फरवरी से 2 मार्च तक इलाज चला था। इसके बाद 3 मार्च को कोविड टीका लगाया गया था। वहीं कोविड टीका लगने के बाद महिला ठीक थी। रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की सांस थम गई। फिलहाल मामले की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button