E- Shram Card: कार्ड धारकों के खाते में भेजे गए 1000 रुपए, अकाउंट में नहीं आए पैसे तो जल्द करें ये काम – cgtop36.com

esram card status: कोरोना काल में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर वर्ग के नागरिकों के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम योजना शुरू की है। जो मजदूर वर्ग के नागरिकों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत योगी सरकार ने ई-श्रम योजना के लिए पंजीकृत लोगों को बैंक खाते में दो महीने नवंबर-दिसंबर की पहली किस्त जारी कर दी है. सरकार ने पात्र लोगों के खातों में 1000- 1000 रुपये ट्रांसफर किये हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके खाते में पहली किस्त के पैसे नहीं आए है
read also – छत्तीसगढ़ – तहसीलदारों ने अब आन्दोलन स्थगित करने का लिया फैसला , पढ़े पूरी खबरे…..
प्रदेश की योगी सरकार ने दो करोड़ श्रमिकों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद भेजी है। इस योजना के पहले चरण के तहत श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. योजना के तहत सरकार ने दो महीने यानी नवंबर-दिसंबर के लिए भत्ता भेजा है, जबकि एक हजार रुपये की राशि दो महीने के लिए ट्रांसफर की जानी है. सरकार की ओर से दिसंबर से मार्च तक भत्ता दिया जाएगा। राज्य में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 5.90 करोड़ से अधिक है, जबकि 25 करोड़ लोगों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. कब आ सकती है दूसरी किस्त जो पहली किश्त के तहत आर्थिक मदद पाने से चूक गए हैं या अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे लोग जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। माना जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद जल्द ही अगली किश्त के तहत पात्र लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा.
ई-श्रम कार्ड के पैसे कैसे चेक करें दरअसल, जिन पात्र नागरिकों के खाते में ई श्रम योजना की किस्त नहीं आई है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक में जाकर किस्त का स्टेटस चेक करना होगा या फिर आप घर बैठे बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके खाते की पूरी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, आप बैंक खाते से पंजीकृत फोन नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर नंबर रजिस्टर्ड है तो उसे ठीक से चेक कर लें, अगर नहीं है तो रजिस्टर कर लें, ताकि मैसेज के जरिए आपको अकाउंट से जुड़ी जानकारी मिल सके.
ई-श्रम कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? स्वीपर, गार्ड, ब्यूटी पार्लर कर्मचारी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग वर्कर, मजदूर, ईंट भट्ठा कार्यकर्ता, मछुआरा, रिक्शा चालक, कुली, ठेला, चाय बेचने वाला, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, खान कार्यकर्ता के लाभ मूर्तिकार, पंचर मेकर, शॉप क्लर्क, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो ड्राइवर, ड्राइवर, डेयरीमैन, पेपर हॉकर, नर्स, वार्डबॉय, मेड, टेंपल प्रीस्ट आदि इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें? ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल या राशन कार्ड और सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं। यहां स्क्रीन पर आपको ‘Register on eSHRAM’ पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना फोन नंबर (आधार से जुड़ा हुआ) दर्ज करें और फिर कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद ई-श्रमिक पोर्टल पर आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
1




