दुर्ग – हवस में अंधी महिला की गई जान, पति और प्रेमी ने मिलकर कर दी इस बात पर हत्या – cgtop36.com

दुर्ग जिले में हवस ने एक महिला के जीवन को इतना बर्बाद किया कि उसके पति और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है,जहां हाल ही में घटे चर्चित पूजा निर्मलकर हत्याकांड को पुलिस हल कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने दावा किया है कि मृत महिला की हत्या पति और प्रेमी ने मिलकर की है।
बीती 23 फरवरी को दुर्ग के उतई इलाके में हुई एक महिला की हत्या मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह ही कि दोनों गिरफ्तारियां आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर हुई हैं। पुलिस ने जिन लोगो को हथकड़ी पहनाई है,उसमे एक आरोपी मृत महिला का सेकेंड हसबेंड यानि दूसरा पति है,जबकि दूसरा उसका प्रेमी है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात मृतिका पूजा निर्मलकर,उसका दूसरा पति अविनाश झा और बॉयफ्रेंड मायाशंकर एक साथ शराब और संगीत के साथ पार्टी कर रहे थे। आरोपियो के मुताबिक पार्टी के दौरान महिला ने अपने बॉयफ्रेंड मायाशंकर के साथ रोमांस करते हुए प्राइवेट पार्ट्स को टच करना शुरू कर दिया।
अपनी पत्नी को इस प्रकार की हरकते करता देखकर पति अविनाश को क्रोध आया और वह कमरे से बाहर चला गया,थोड़ी देर बात जब वह वापस लौटा,तो पूजा और राजू आपत्तिजनक हालात में थे। यह सब देखकर अविनाश ने अपना आपा खो दिया और महिला और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट की। राजू और पूजा के साथ मारपीट की. पूजा को काफी चोट लग गई. राजू वहां से भाग गया.
घटना के बाद महिला का बॉयफ्रेंड वहां से चला गया,लेकिन अविनाश वहीं था। मृतका के पति ने राजू को बुलाकर कहा कि अगर महिला को अस्पताल ले जाते है ,तो पुलिस केस दर्ज होगा। इसलिए जो महिला किसी की नहीं है, ना पति की , ना प्रेमी की,उसे मौत के घाट ही उतार देना चाहिए। इस सहमति के बाद दोनों ने मृतिका पूजा के सिर में शराब की बोतल फोड़कर ,उसका गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया ।



