छत्तीसगढ़

दुर्ग- साबुन फैक्ट्री में लगी बीती रात भीषण आग, आसपास भी फैली आग – cgtop36.com


दुर्ग – भिलाई नगर में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर क्षेत्र में सूरी साबुन उद्योग में बीती रात भीषण आग लग गई. साबुन में मिलाने वाले कैमिकल में आग लगने से आग काफी फैल गई. कैमिकल से भरे ड्रमों में ब्लास्ट होने से आग आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी फैलने लगी. बीएसपी और एसीसी की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के औद्योगिक नगर स्थित सूरी साबुन उद्योग में गुरुवार रात 9 बजे के करीब आगजनी की घटना हुई. आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही आग की लपटें दिखाई दे रही थी. फैक्ट्री के लोगों ने तुरंत बीएसपी और छावनी पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



Related Articles

Back to top button