सुकमा जिले में नहाड़ी के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच 4 घण्टे से अधिक समय से मुठभेड़ जारी है । बताया जा रहा है कि गोरगुंडा की पहाड़ियों में नक्सली कैम्प लगा रखे थे जिसकी सूचना के बाद डीआरजी की टीम नक्सली लोकेशन पर रवाना की गई। जवानों को अपनी तरफ बढ़ता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की जबकि कार्यवाही में नक्सलियों के बनाये लगभग 8 टैंट जवानों ने मौके पर ध्वस्त कर 4 एके 47 रायफल कि मैगजीन बरामद की गई है।
READ ALSO – लोन वर्राटू अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने मिडिया को जानकारी दी कि जगह जगह खून के धब्बे और निशान नजर आ रहे हैं।कई नक्सलियों के घायल या मारे जाने की खबर मिल रही हैं। नक्सली लीडर चैतू की टीम मुठभेड़ में फंसी हुई है। मुठभेड़ वाले इलाके में कमजोर नेटवर्क होने की वजह से बार बार जवानों से सम्पर्क नही हो पा रहा है। अबतक जवानों के घायल की होने की सूचना नहीं है।




