डोंगरगढ़ शहर महिला कांग्रेस ने हाथरस के मामले को लेकर यूपी सरकार का पुतला फूंका
महेंद्र शर्मा बंटी – डोंगरगढ़ उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित समाज के यूवती के साथ जो अपराध किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई मामले को लेकर आज कांग्रेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राम छतरी चंद्रवंशी डोंगरगढ़ विधानसभा के विधायक भुनेश्वर बघेल के निर्देश के अनुसार नगर के महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण देउरकर के नेतृत्व में शहर महिला कांग्रेस ने गोल बाजार के बीच में यूपी सरकार का पुतला दहन किया कांग्रेश की महिलाओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जो घटना घटित हुई है वह महिलाओं को अपमानित करने वाली है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समाज की बेटी स्व मनीषा वाल्मीकि के साथ आरोपियों के द्वारा जघन्य अपराध किया गया कांग्रेशियो ने कहा कि ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले और ऐसे अपराधियो को यूपी सरकार बचाने में लगी है व अपराधियों पर लगाम नही होने के कारण ऐसी घटना घटित हुई है इस इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण देउरकर श्रीमती संध्या देशपांडे नलिनी मेश्राम ललिता साखरे ममता शिंदे हरीश भंडारी रिमी भाटिया अमीन ऊके सहित महिला कांग्रेस की महिला एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




