छत्तीसगढ़

अस्पताल में ही डॉक्टर ने की खुदकुशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नहीं मिली है सुसाइड नोट, रहस्य बरकरार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक डाक्टर ने खुदकुशी कर ली। डाक्टर का नाम डॉ अरूण चौधरी बताया जा रहा है, जो कवर्धा जिला अस्पताल में पदस्थ थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अरूण चौधरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है, हालांकि उन्होंने क्या जान दी, इसे लेकर अभी रहस्य बना हुआ है। कहा जा रहा है कि कुछ विवाद की वजह से उन्होंने ये जानलेवा कदम उठाया। डाक्टर की लाश उनके सरकारी आवास में ही पाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर अरूण चौधरी का तबादला बीजापुर से कवर्धा जिला अस्पताल हुआ था। डॉ चौधरी यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने सोमवार तक अस्पताल में ड्यूटी की थी, मामले में अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि परिवारिक विवाद को इसकी वजह माना जा रहा है।

डाक्टर के साथ उनकी पत्नी भी कवर्धा में रहा करती थी, जबकि बाकी का पूरा परिवार यूपी के अलीगढ़ में ही रहता था। इधर जैसे ही आत्महत्या की खबर सामने आयी, अस्पताल में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button