छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग में 26 साल बाद शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत

गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही लगभग 26 वर्षों से शिक्षकों की सीधी भर्ती की बंद प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

read also..छत्तीसगढ़ हर्बल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एंट्री, दुबई में भी आकर्षण का केन्द्र रहा ‘छत्तीसगढ़ हर्बल प्रोडक्ट‘ का स्टॉल

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1994 के पश्चात् सीधी भर्ती बंद थी। शासन से अनुमति मिलने के 3 दिवस के भीतर ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 3 हजार 177 व्याख्याताओं के पद भरे जाएंगे। इन व्याख्याताओं की भर्ती से स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और शिक्षा गुणवत्ता बेहतर होगी। जिसका लाभ स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा। 

read also..गरियाबंद – नाबालिक को भगा कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी विषयों के शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी हो जाएंगे। चयनित व्याख्याता 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त व्याख्याताओं को बधाई देते हुए उनसे अपनी जिम्मेदारियों और दायित्यों का निष्ठा से निर्वहन करने का आव्हान किया है।

read also..

Related Articles

Back to top button