ध्रुव समाज ने पूरे रीतिरिवाज के साथ 8 जोड़ा का आदर्श विवाह कराया, धमतरी में जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

राजा साहू धमतरी – रविवार को धमतरी के अरौद गांव में धु्रव गोड़ समाज ने धूमधाम से पूरे रीतिरिवाज के साथ 8 जोड़ा का आदर्श विवाह कराया,इस विवाह में वर और वधु दोनो ही पक्ष के लोग मौजूद रहे समाज प्रमुखों ने नव दम्पतियों को अपना आर्शीवाद दिया। इसके अलावा समाज की ओर से सभी जोड़ों को प्रोत्साहन राशि भी दिया गया। आदर्श विवाह में शामिल सभी जोड़े अपने दाम्पत्य जीवन को लेकर बेहद खुश नजर आए।
वही इस सम्मेलन में बच्चों और बड़े बुर्जगों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। दरअसल धमतरी में इन दिनों आदिवासी समाज अलग परिक्षेत्रों में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस वार्षिक सम्मेलन में समाज अपने रीतिरिवाजों सहित सामाजिक चर्चा परिचर्चा और आय व्यय का लेखा जोखा तैयार कर रहे है।

इसी के तहत जिले के अरौद गांव में भी जंवरगांव परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया जहां करीब 10 गांव से आदिवासी समाज के लोग इकक्ठा हुए। गांव में कलश यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान समाज ने पूरे रीतिरिवाज के साथ 8 जोड़ों का आदर्श विवाह भी कराया। समाज प्रमुखों ने बताया कि आदर्श विवाह का आयोजन शादी में होने वाले फिजुल खर्चे को रोकने के लिए किया गया है। विवाह की सभी जिम्मेदारी समाज व्दारा निवर्हन किया गया है, सभी जोड़े के संपूर्ण सामग्री के साथ उन्हे प्रोत्साहन राशि भी समाज की ओर दिया गया है।वही सम्मेलन में सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया है।




