धमतरी – धान खरीदी में अव्यवस्था, उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी बर्खास्त

जयकिशन साहू धमतरी – नगरी वनांचल के गट्टासिल्ली धान खरीदी उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों कलेक्टर पी एस एल्मा ने गट्टासिल्ली उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
Read Also – दुर्ग – साइंस कॉलेज में छात्राओं के दो गुट के बिच जमकर मारपीट, खूब चले लात घूंसे
इस दौरान उन्होंने धान खरीदी में अव्यवस्था और लेट लतीफी को देख गहरी नाराजगी जताई और फड़ प्रभारी पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंजीयक सहकारी समिति पीतांबर ठाकुर को दिए, ठाकुर ने तत्काल समिति के प्राधिकृत अधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया।
Read Also – छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा: मेरा नहाते हुए गंदा वीडियो बनाया, मैंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है, अब और नहीं…
इस पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी ने फड़ प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने कहा। मगर फड़ प्रभारी ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी संचालक मंडल द्वारा इनके काम से असंतुष्ट होकर दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन फड़ प्रभारी ने उनका भी जवाब नहीं दिया। पीतांबर ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक गट्टासिल्ली फड़ प्रभारी अजय कुमार सूरी को समिति के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है।



