देवभोग – मोबाइल के फोटो वीडियो वायरल करने के नाम पर व्यवसायी को करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद: देवभोग व्यवसायी को मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग आरोपी गिरफ्तार
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – देवभोग के मोबाइल व्यवसायी को लगातार ब्लैकमेलिंग करने वाला मगरगोडा के आरोपी को देवभोग पुलिस ने पिडित के शिकायत के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। व्यवसायी के मिसिंग मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पिछले कई दिनो से आरोपी दुर्गेश कश्यप बीस हजार की माँग कर रहा था पाँच हजार गूगल पे से ट्रांसफ़र करने के बाद भी आरोपी व्यवसायी महेश्वर सिंहा को लगातार ब्लैकमेलिंग करता रहा।
परेशान व्यवसायी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया। देवभोग थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारी गरियाबंद एस पी पारुल माथुर एवं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ,एस डी ओ पी संजय ध्रुव को अवगत कराएं उनके आदेश पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने तत्काल आरोपी से पिडित व्यवसायी का बात कराकर दबोचने की योजना बना ली आरोपी के बताये ठिकाने पूर पुलिस की टीम पहले से मौजूद थे और पुलिस के फैलाये जाल में आरोपी फँस गया।

-थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने बताया आरोपी पिडित व्यवसायी को अलग अलग मोबाइल नम्बर से वाटसाप मैसेज और काल कर पैसे की माँग कर रहा था मानसिक रूप से परेशान व्यवसायी ने आरोपी के यूनियन बैंक खाते पर 5 हजार डलवाया था आरोपी बाकि के 15 हजार के लिये बार बार परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 384,आई टी एकक 67 ए के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।




