छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को Apple की तरफ से मिली हैकिंग की चेतावनी


रायपुर। विपक्ष नेताओ को एप्पल फ़ोन पर हैकिंग का अलर्ट मैसेज मिल रहा है. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पास भी Apple की तरफ से चेतावनी आया हैं. इसकी जानकारी राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

बता दें शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, पवन खेड़ा और कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें फोन और ईमेल पर Apple की ओर से अलर्ट मैसेज आय है. इस अलर्ट में एप्पल ने चेतावनी दी है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने प्रयास कर रही है. वहीँ सरकारी सूत्रों का दावा है कि ये ईमेल एल्गोरिदम की खराबी के कारण आए हैं.

read more- Andhra Pradesh: कौशल विकास मामले में चंद्रबाबू नायडू को राहत, हाई कोर्ट ने दी चार हफ्तों की अंतरिम जमानत

इस तरह का अलर्ट जिन नेताओं को मिला है उसमें विपक्ष के बडे़ नेता शुमार हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, शशि थरूर, सपा चीफ अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के अलावा राहुल गांधी के कार्यालय को भी इस तरह का मेसेज मिला है। सांसद महुआ मोइत्रा ने सबसे पहले Apple की ओर से मिले अलर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.



Related Articles

Back to top button