
नगरी कर्णेस्वर ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रदेश के मुख्य मंत्री भुपेश बघेल से मिलकर कर्णेस्वर के व्यापक विकास के लिये विभिन्न मांगों से अवगत कराया।प्रतिनिधि मंडल ने फरवरी महीने में होने वाले माँघी पूर्णिमा मेला महोत्सव में पुनः कर्णेश्वर आने का निमंत्रण भी दिया। ट्रस्टियों ने कर्णेश्वर के विकास पर चर्चा करते हुए देऊर पारा सिहावा मेन रोड से मन्दिर तक प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जोड़ने ,मन्दिर परिसर में सौर ऊर्जा आदि मांग रखी प्रतिनिधि मंडल में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, रवि दुबे,कमलेश मिश्रा, सचिन भंसाली,रुद्रप्रताप नाग,नागेन्द्र शुक्ला,निकेश ठाकुर, योगेश साहू, भरत निर्मलकर, छबि ठाकुर शामिल थे।




