छत्तीसगढ़

परिवहन इंस्पेक्टर के सूने मकान में हुई चोरी… |


Raipur/ राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर में परिवहन इंस्पेक्टर के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पर हाथ साफ किया है। लगभग डेढ़ लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए।

परिवहन इंस्पेक्टर जीतेंद्र भूषण की पत्नी तीज पर रविवार को माइके अंबिकापुर गई थी। पति की पोस्टिंग अंबिकापुर है। इस दौरान पर कोई नहीं था। मकान में ताला लगा था। सोमवार को उन्होंने मोबाइल पर अपने पर के सीसीटीवी कैमरे को कनेक्ट करने का प्रयास किया। कैमरा बंद मिला। उन्हें शक हुआ वे अपने मायके वालों के साथ उसी समय पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर वारदात कर फरार हो चुके थे।

read more- बड़ी खबर – एक्सिस बैंक में 5 करोड़ की डकैती, रायगढ़ में मैनेजर पर किया चाकू से हमला

पुलिस के अनुसार चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरा देख लिया था, इसलिए उसे तोड़ दिया। इस वजह से इंस्पेक्टर की पत्नी के मोबाइल पर फुटेज नहीं आ रहा था। पुलिस के अनुसार रेकी करने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दोपहर में चोरी की है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button