Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – दारू भी फ्री और चखना भी फ्री फिर क्या बार में झूम के नाची लड़कियां, बार मालिकों पर FIR दर्ज

बिलासपुर में तंत्रा और ओमिगोस बार संचालक ने लड़कियों-महिलाओं को अन-लिमिटेड फ्री शराब का ऑफर दिया है। कपल के लिए एंट्री भी फ्री रखी गई। युवा वर्ग को आकर्षित करने और नशे की ओर धकेलने यह ऑफर हर बुधवार की रात रखा गया है। अब सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

दरअसल, संचालित बार में नियमों को दरकिनार कर इस तरह के ऑफर निकाल रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने ओमिगोस और तंत्रा बार में दबिश दी। दोनों बार संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दरअसल, बुधवार 4 सितंबर को तंत्रा और ओमिगोस बार प्रबंधन ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल वीडियो के साथ फोटो शेयर किया था। जिसमें लड़कियों और महिलाओं के लिए हर बुधवार की रात 8 बजे से फ्री अन-लिमिटेड शॉट देने का ऑफर दिया गया।

व्हाई नॉट वेडनसडे’, ‘द मिड वीक मैडनेस एडिशन’ नाम के इस आयोजन के विज्ञापन में दुल्हन की तरह सजी महिला की फोटो भी लगाई गई। इस विज्ञापन में नीचे की लाइन है- ए डेडिकेटेड नाइट फॉर लेडीज लिखा गया। जिससे महिलाओं और लड़कियों को फ्री शराब की लालच में बार आने का आमंत्रण है।

बार मालिकों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने गृह मंत्री के निर्देशों का पालन किया। बता दें कि गृह मंत्री ने पूरे प्रदेश के मुख्य पुलिस अधिकारियों से हर बार मीटिंग में स्पष्ट रूप से कहा है कि देर रात शराब की दुकान, शराब बार और क्लब नहीं चलने चाहिए इसी के परिपालन में छत्तीसगढ़ पुलिस सक्रिय रूप से पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर बिना लाइसेंस क्लब चलने वाले दारू की अड्डे और क्लब के आड़ में वेश्यावृत्ति रात में क्लबों में कराई जाती है.

Related Articles

Back to top button